• Tue. Mar 10th, 2026

देवघर – हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि महामहिम राष्ट्रपति देवों की नगरी देवघर से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेः- उपायुक्त.

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 13, 2022

 

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि महामहिम राष्ट्रपति के देवघर आगमन के पश्चात बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि व्यवस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया जाना है।

ऐसे में 14-11-2022 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्वाहन 09 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बाबा मंदिर प्रांगण में निषेध किया गया हैं। इसके अलावे महामहिम राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम के उपरांत अपराहन 3:30 बजे से आम दिनों की भांति श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खोल दिए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन की ओर से निवेदन है कि वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उक्त तिथि को दर्शन पूजन हेतु इसी अनुसार अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
==================
*#TeamPRD(Deoghar)*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *