• Tue. Mar 10th, 2026

विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी प्रखंड के गरीकला के ग्रामीणों को दिलाया 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

*क्षेत्र में कहीं भी बिजली की समस्या हो तो तुरंत बिना किसी संकोच के दी जाए जानकारी, यथाशीघ्र की जाएगी समाधान- अंबा*

केरेडारी:-बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के गरीकला पंचायत मे 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने उक्त ग्राम में विगत दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना विधायक अंबा प्रसाद को दूरभाष के माध्यम से दिया जिसके बाद विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली संकट से लोगों को हो रही परेशानी एवं बच्चों को पठन-पाठन में कर रहे दिक्कतों का सामना पर तुरंत संज्ञान लिया एवं नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया| ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी बिजली की समस्या होती है तो सीधे बिना किसी संकोच के बताएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके| ट्रांसफार्मर मिल जाने की खुशी में प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, मुखिया हितनारायण साव, अर्जुन राम, सुरेश साव, मनोज सिंह,चंदन गुप्ता, शंभू कुमार, अरविंद कुमार, बबलू कुमार,जागेश्वर महतो, सुनील कुमार,मंटू कुमार समेत समस्त ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *