
संवाददाता : बरही

पदमा प्रखंड विनय लाइन होटल में तिलेश्वर साहू सेना की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू शामिल हुए। इस बैठक में पदमा प्रखंड के कोर कमिटी का गठन हुआ जिसमें प्रखंड प्रभारी त्रिवेणी महतो, अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष कारू मेहता, उपाध्यक्ष बंगाली मेहता, उपाध्यक्ष सुशील जयसवाल, उपाध्यक्ष ननकु मेहता, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव रविदास, सचिव अशोक भुइयां, सचिव महेश मेहता व प्रवक्ता खुर्शीद वारसी को बनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल टीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने सभी नवनिर्वाचित कोर कमिटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं प्रत्येक पंचायत में तिलेश्वर साहू सेना के मूल विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पंचायत कमिटी गठन करने का निर्देश दिया। मौके पर नवनिर्वाचित कोर कमिटी सदस्यों के अलावे बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार, प्रखंड प्रधान महासचिव विष्णुधारी महतो, प्रकाश विश्वकर्मा, गोविंद मेहता, करण ओझा, अनिल शर्मा, बंगाली मेहता, कारू मेहता, ननकु मेहता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
