• Tue. Mar 10th, 2026

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 75 वर्षीय महिला को कराई गई रक्त उपलब्ध।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

 

हजारीबाग शहर में रक्त की कमी को लेकर हर कोई अपने परिजन की जान बचाने के लिए विभिन्न संस्थाओं एवं जानकारों से वार्तालाप कर रक्त मुहैया कराने का आग्रह करते हैं। तो उसी क्रम मे इचाक निवासी स्वर्गीय गोवर्धन ठाकुर की धर्मपत्नी बुटानी देवी 75 वर्षीय को रक्त की कमी होने पर शहर के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों के द्वारा तत्काल रक्त उपलब्ध करने को लेकर परिजन को सूचना दी गई। परिजन संबंधित रक्त की खोजबीन में जुट गए। कहीं रक्त उपलब्ध ना होने पर इचाक के युवा पत्रकार से संपर्क किया जिसके बाद युवा पत्रकार ने शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग से संपर्क करने की सलाह दी। परिजन के संपर्क करने की कुछ घंटों के बाद ही यूथ विंग के द्वारा संबंधित रक्त उपलब्ध करवा दिया गया। हजारीबाग शहर के अमित कुमार के द्वारा रक्तदान किया गया।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने रक्तदाता अमित कुमार के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हर कोई को रक्तदान के प्रति आगे आना चाहिए क्योंकि आप का दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है साथ ही कहा कि हमारी यूथ विंग सेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर हैं।

हजारीबाग यूथ विंग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना प्राप्त हुई हमारे यूथ विंग के द्वारा कुछ घंटों में इचाक निवासी 75 वर्षीय महिला को रक्त उपलब्ध करा दिया गया। साथ ही कहा कि सेवा भाव का कार्य हमारी यूथ विंग के द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *