• Tue. Mar 10th, 2026

डुमरी: भाजपा का एकदिवसीय धरना सह जनाक्रोश प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

डुमरी:प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार शुक्रवार
को भाजपा प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना सह जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया जिसे पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा पूर्व सांसद
रवींद्र पांडेय जिलाध्यक्ष महादेव दुबे प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य प्रशांत जायसवाल,सुरेश साव व प्रदीप साहू मीडिया प्रभारी कामाख्या गिरि आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए,अध्यक्षता डुमरी मंडल अध्यक्ष हराधन पंडित व संचालन मंडल महामंत्री नवल किशोर पांडेय ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पूरे झारखंड में 7 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है,उसी क्रम में डुमरी प्रखंड में यह धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, हेमंत भगाओ झारखंड बचाओ के नारे से हमसब यह कार्यक्रम कर रहे हैं,क्योंकि जब से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में आई है तब से विकास की गति थम सी गई है,और यह हम मान रहे हैं कि जेएमएम का इतिहास रहा है,याद दिलाना चाहूंगा कि जब देश में पीवी नरसिंहा राव की सरकार थी,तब भी इन्होने पैसा लेकर के कांग्रेस की सरकार को बचाने का काम किया था,इन लोगों ने भ्रष्टाचार का सहारा लिया,और उसी में से निकले हेमंत सोरेन से यह अपेक्षा नहीं थी कि जिसे यहां के जनता ने मालिक बनाया,राजा बनाया और वह अपने नाम पर ही खनन में अपने नाम से लीज लेने का काम करेंगे,ऐसी हेमंत सोरेन की सरकार है जिससे हम विकास की उम्मीद नहीं ही कर सकते हैं,सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का काम चला रही है।हेमंत के जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व लचर कानून व्यवस्था,अपराध लूट,हत्या बलात्कार बढ़ गया है।मौके में मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंडल निमियाघाट मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर राम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक दास एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामलाल बेसरा, नवीन महतो पूर्व प्रमुख भोला साहू,विद्याधर पाठक, सहदेव साहू,उपेंद्र महतो,राजेश मंडल,बीरबल पंडित, संजय स्वर्णकार,जीतू रजक,दशरथ दास,बिरजू ठाकुर, महेश दास,संजय दास,विनय साहू,लालू दास,कमल साहू,गणेश दास,प्रकाश रवानी,गीता पांडेय,अमित मिश्रा,पप्पू दास,रामचंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे,अंत में राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांग पत्र दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *