• Tue. Mar 10th, 2026

गोविन्दपुर; भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने चलाया गोविंदपुर पूर्वी मंडल में जान सम्पर्क अभियान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 11, 2022

 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अमर कुमार बाउरी जी के दिशा निर्देश पर जिला महामंत्री नरेन्द्र कुमार हरि के नेतृत्व में धनबाद जिला ग्रामीण के द्वारा बस्ती संपर्क अभियान गोविंदपुर पूर्वी मंडल अन्तर्गत बरवाटांड़, कुरची तथा मुर्गाबानी के बस्ती में विश्वव्यापीबस्ती सम्पर्क आभियान चलाया गया।

जिसमे देश के यशस्वी तेजस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाए गए धरातल पर सभी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया तथा समझाया गया।

सभी लोगों ने योजनाओं को कारगर बताया। इस इस बस्ती संपर्क में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा तथा धनबाद के प्रभारी आदरणीय श्री ध्रुव कुमार हरि जी के द्वारा योजनाओं को बताते हुए उसका अधिक से अधिक लाभ लेने तथा दिलाने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बाउरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यमुना देवी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खगेन्द्र सिंह चौधरी गोविंदपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह गोरतोप पंचायत मुखिया विनोद रजवार, समाजसेवी सुकु हाड़ी, नेपाल हरि, संतोष हरि , रवि हरि, संतोष हरि, करण हाड़ी, वार्ड मेम्बर कारू दास, संतोष रविदास,मोहन दास, गोविन्द रविदास ,प्रेमदास, रजवार टिंकू रजवार सुमित रजवार इत्यादि लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *