
दारू// हजारीबाग दारू प्रखंड के रामदेव खारिका पंचायत अंतर्गत झुमरा गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चयनित हुआ। शुक्रवार को मुखिया झरना देवी की अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि के समक्ष कई योजनाओं का आधारशिला तैयार किया गया बैठक में चापाकल, पोखर गहरीकरण एवं गार्डवाल, नाली निर्माण, पीसीसी निर्माण, मंदिर के पास फाइबर ब्लॉक, कंप्यूटर प्रशिक्षण, झुमरा तालाब गहरीकरण एवं सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, बिजली पोल में स्ट्रीट लाइट इत्यादि कई योजनाओं का आधारशिला तैयार किया गया।जिला समन्वय हजारीबाग अमित कुमार सिंह ने बताया की प्रत्येक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का चयन हुआ है, जिसमें दारू प्रखंड में इकलौता झुमरा गांव चयनित हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत के मुखिया झरना देवी की अध्यक्षता मे लगभग 25 योजनाओं पर चर्चा हुई।पंचायत सचिव सुरेंद्र महतो ने बताया कि दारू प्रखंड में इकलौता झुमरा गांव आदर्श ग्राम बना। जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा झुमरा आदर्श ग्राम बनने से गांव में खुशी का माहौल है । मौके पर आंगनबाड़ी सेविका बंदना देवी, सहिया भारती देवी, एडब्ल्यू ज्योति देवी, जलसहिया सकुंती देवी, वार्ड सदस्य प्रकाश राम, ललिता देवी, स्वास्थ्य सहिया भारती देवी, सचिन कुमार वर्मा लालचंद्र राम एवं ग्रामीण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
