• Sun. Mar 8th, 2026

बरही: पंचमाधव बसरिया मुखिया ने असहाय, वृद्ध व गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचमाधव पंचायत भवन में झारखंड सरकार द्वारा आवंटित 150 कम्बलों का वितरण  मुखिया नीलम देवी की अध्यक्षता में किया गया।

मुखिया नीलम देवी ने कहा कि गरीबों के लिए ठंड में कम्बल वरदान साबित होता है। सरकार ठंड पड़ने से पहले कम्बल उपलब्ध करा दी हैं तांकि कोई असहाय, गरीब ठंड में अपना जीवन न गुजारना पड़े। साथ ही कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य व नेक काम है, अपने लिए तो सब जीते हैं लेकिन जो गरीब-गुरबों के लिए जीए वो ही असली इंसान होता हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें पंचायत के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुखिया नीलम देवी, पंचायत सचिव नेमधारी महतो, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप, पंसस सुमिया देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, समाजसेवी कामेश्वर रविदास, नागेश्वर रजक, उमेश यादव, वार्ड सदस्य घनश्याम सिंह, लतीफ अंसारी, मिनेश शर्मा, रमेश रविदास, देवन्ति देवी, रिंकी देवी, पूनम देवी, नजाम खातून मौजूद थे। कम्बल पाने वालों में रुपलाल रविदास, लिलो रजक, उर्मिला देवी, सोनिया देवी, पुनिया देवी, बुधनी देवी, मेघनी देवी, प्रतिमा देवी, सकुंती देवी, सविता देवी, बसमतिया देवी, शांति देवी, जितनी देवी, कविलास देवी, मो आरती देवी, मो सीता देवी सहित अन्य लाभुक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *