• Sun. Mar 8th, 2026

हज़ारीबाग : अवैध बालू खनन पर खनन विभाग की कार्रवाई4 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता
जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार एवं खान निरीक्षक सुनिल कुमार की कार्रवाई तीसरे दिन चालू रही। आज अवैध बालू लदे कुल 04 ट्रैक्टर जप्त किया गया।जिसमे से दो ट्रैक्टर कटकमदाग थाना के हवाले किया गया है, जिसपर ओवरलोड बालू लोड किया गया है। साथ अन्य 02 ट्रैक्टर मेसर्स एन0 टी0 पी0 सी0 के सिकरी निर्माणाधीन टाउनशिप साईट के अन्दर से जप्त किया गया है।

इस बालू का उपयोग यूनिवर्सल कम्पनी द्वारा किया जा रहा था । अवैध रूप से बालू उपयोग को लेकर खान निरीक्षक सुनिल कुमार ने मेसर्स एन0 टी0 पी0 सी0 के सभी संवेदको को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि वैध रूप से बालू का क्रय नवाटॉड बालू घाट से करते हुए परिवहन चालान के माध्यम से ही बालू आपूर्ति ली जाय। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा मेसर्स एन0 टी0 पी0 सी0 के उपमहाप्रबंधक, असैनिक रंजीत कुमार एवं राकेश कुमार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी हालत में अवैध खनिज का उपयोग निर्माणाधीन परिसर मे नही किया जाय। अन्यथा बाध्य होकर कार्रवाई की जायेगी।

बताते चले कि खनन विभाग द्वारा बीते तीन दिन से अवैध बालू खनन को रोकने के लिए अभियान चला रखा है जिसमे अबतक 30 गाडीयॉ पकडी जा चुकी है। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बडकागॉव प्रखंड के नवाटांड बालूघाट से बालू का उठाव प्रारंभ कराया गयाः-
जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार एवं खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा विश्रामपुर पंचायत के नवाटॉड बालू घाट से मुखिया के उपस्थिति मे चालान काट कर विधिवत बालू का उठाव प्रारंभ कराया। प्रथम बालू की बुकिंग छपेरवा निवासी संदीप कुमार के द्वारा किया गया। जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार द्वारा बताया गया कि बडकागॉव के नवाटॉड बालू घाट को विधिवत रूप से चालू करा दिया गया है, सरकार द्वारा बालू का प्रति ट्रैक्टर निर्धारित मुल्य 750 रूपये एवं 5 प्रतिशत जी एस टी है। कोई भी संवेदक एवं ट्रैक्टर चालक JSMDC के वेबसाइट से उक्त घाट का बालू बुकिंग कर ख़रीद बिक्री कर सकते है।मौके पर उपस्थित जिला खनन निरीक्षक सुनिल कुमार ने नवाटॉड बालू घाट सुपरवाइज़र अनिल कुमार एवं उनके टीम के सभी पहलुओं से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक बालू प्रेषण का निर्देश दिया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों एवं ट्रैक्टर चालको को वैध रूप से बालू उठाव कर राजस्व मे वृद्धि मे अपना योगदान देने का अनुरोध किया गया। ऊक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खनन विभाग के स्पेक्टर सुनील कुमार ने दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *