• Sun. Mar 8th, 2026

हज़ारीबाग: समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिये गये कई निर्देश।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में आज समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विभिन्न प्रखंडों के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं परियोजना से जुड़े प्रभाग प्रभारियों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत मुख्य कार्यक्रम एवं गतिविधियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्त उपलब्धि का बिन्दुवार समीक्षा की गई। मौके पर लेखा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि सर्व वर्ग 1-8 वाले 1428 विद्यालयों में से 708 शेष विद्यालयों में स्कूल किट की राशि जो प्रक्रियाधीन है उसे 1 सप्ताह के अंदर भेज दिया जाय। वहीं विद्यालयों को खेल सामग्री हेतु प्रेषित राशि 1462 के विरूद्ध 622 विद्यालयों को तत्काल माध्यमिक/उच्च विद्यालय को राशि भेजने जाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीएमएफटी मद से विद्यज्ञलयों को किये जा रहे विशेष सहयोग का सभी बीईईओ द्वारा निरंतर अनुश्रवण करते हुए यथाशीघ्र उसके क्रियान्वयन करने तथा योजनाओं का समुचित लाभ बच्चों को मिल सके यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *