• Sun. Mar 8th, 2026

देवघर-  आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से विकास की किरण हर गांव हर घर तक पहुंचे यही सरकार का मुख्य उद्देश्यः- सचिव डॉ0 मनीष रंजन…

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

आज दिनांक-10.11.2022 को देवघर जिला अन्तर्गत पालोजोरी प्रखंड के खागा पंचयात अन्तर्गत सिरसा +2 विद्यालय में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कड़ी में जिला नोडल पदाधिकारी सह सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के डॉ0 मनीष रंजन की उपस्थिति मे आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉलों को निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ हीं स्टॉल में उपस्थित लाभुकों से बातचीत कर उन्हें मिल रहे सुविधाओं से अवगत हुए।

इसके अलावे आपके अधिकार आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सचिव डॉ0 मनीष रंजन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की किरण हर गांव हर घर तक पहुंचे इसी उदेश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी के निदेशानुसार दूसरा चरण 01 नवम्बर से 14 नवम्बर तक पूरे राज्य में अभियान का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों के समस्याओं का निराकरण उनके पंचायत में ही किया जा सके।

साथ हीं ज्यादा से ज्यादा लोगों के समस्याओं का निराकरण ऑन द स्पॉट करते हुए शेष बचे आवेदनों को तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जा सके। आगे उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से जुड़े मामलों को लेकर ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकतानुरूप इस संबंध में आवेदन उप विकास आयुक्त को दे सकते हैं, ताकि इन समस्याओं का निराकरण किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सचिव डॉ0 मनीष रंजन ने कहा कि वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सकता उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जा रहा है।

आगे उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को नहीं होती है। ऐसे में इन योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने और लोगों को जागरूक करते हुए योजनाओं से जोड़ने के लिए आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर जरूरतमंदों को हमेशा ही सरकारी दफ्तरों का कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को इस तरह की समस्याएं ना हो. आपकी समस्याओं का समाधान आपके दरवाजे पर हो, इसी उदेश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

*■ सचिव द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत परिसम्पतियों का किया गया वितरण….*
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच सावित्री बाई फुले किशोरी योजना के तहत 155 किशोरियों को स्वीकृति पत्र, 14 लोगों के बीच केसीसी ऋण, 12 लाभुकों के बीच बीज वितरण, जॉब कार्ड, 15 लाभुकों को मनरेगा योजना, प्रज्ञा केन्द्र युआईडी 02 लाभुकों के बीच, अंचल 8, बिजली वितरण योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 10, शिक्षा विभाग की ओर से, पेंशन योजना 31, खाद्य सुरक्षा की ओर से 08, पशुधन योजना की ओर से 07, जेएसएलपीएस फुलो झानों आर्शीवाद योजना का लाभ 02 लाभुकों को 10-10 हजार की स्वीकृति प्रदान की, 09 स्वयं सहायता समूह के बीच 54 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया गया।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर श्री आशीष अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस श्री अनिमेष रंजन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर श्री नवीन भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती बिना कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रून्नु मिश्रा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पालोजोरी, अंचल अधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सीडीपीओ पालोजोरी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला समन्वयक मधुपुर पंकज भूषण पाठक, संबंधित प्रखण्ड के मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
==================


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *