• Fri. Jan 2nd, 2026

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, चंबी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस नहीं चाहती स्थिर सरकार बने

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

हिमाचल प्रदेश। हिमांचल प्रदेश में बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यहां सभी 89 सीटों पर शनिवार, 12 नवंबर को मतदान होगा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबी में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं हिमाचल भाजपा को विकास का नया संकल्प लेने के लिए, इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी कभी नहीं चाहती कि हिमाचल में स्थिर सरकार बने। कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो भ्रष्टाचार शुरू कर देते हैं, क्योंकि उनकी पता है कि अगली बार तो सरकार बनना नहीं है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के शुरू में कहा, कांगड़ा की धरती शक्तिपीठों की धरती है। भारत की आस्था और अध्यात्म का एक तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक, इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती है। आज हिमाचल 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमचाल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊँचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा।

इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वो चाहते हैं, आज कांग्रेस की गिन कर दो ही सरकारें बची हैं, एक राजस्थान और एक छत्तीसगढ़ में। यहां से कभी भी विकास की खबरें नहीं आती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *