

डुमरी:कहा जाता है कि कोई भी काम यदि पूरी शिद्दत और सच्ची लगन से किया जाये तो उस कार्य में सफल होने से कोई भी शक्तियां हमें रोक नहीं सकती है।

बस मन में दृढ़ संकल्प और धैर्य होना चाहिए,फिर आपकी
सफलता आपके कदम को चूमेगी,सफलता में ना तो आपकी निर्धनता बाधक बनेगी और ना तो आपका सामाजिक स्तर।ऐसा ही कुछ चरीतार्थ कर दिखाया है

पूर्वाखंड के चार युवाओं ने।ग्रामीण क्षेत्र में पले बढ़े व
आर्थिक आर्थिक अभाव से चारों युवाओं में से दो का
चयन बीएसएफ में और दो का चयन सीआईएसएफ
में हुआ है।चयन के बाद युवाओं के परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है।वहीं क्षेत्र के जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने सफलता पर युवाओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह सफलता अन्य बेरोजगार युवाओं खासकर वैसे युवा पीढ़ी जो आर्थिक रूप से कमजोर है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं,
उनके लिए एक प्रेरणा है।उन्होंने कहा है कि यदि हमारे मन
में सच्ची लगन और कठिन परिश्रम करने की ललक हो तो बालू से भी तेल निकाला जा सकता हैं।कहा कि
असफलताएं और बाधाएं ही हमारी सफलता का द्वार
खोलती है।जिन 4 युवाओं का चयन हुआ है उनमें से
लालबाजार निवासी फुलचंद महतो का पुत्र संतोष कुमार महतो एवं नगरी निवासी पुनीत साव का पुत्र
गोविन्द कुमार साव का चयन सीआईएसएफ में तथा
मदयडीह निवासी जयलाल महतो का पुत्र गोपाल महतो एवं रामनगर निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र मुजाहिद अंसारी का चयन बीएसएफ में हुआ है।
इधर इस सफलता पर प्रमुख उषा देवी आजसू नेत्री यशोदा देवी जिप सदस्य सुनीता कुमारी कांग्रेस प्रखंड
अध्यक्ष नागेश्वर मंडल सामाजिक कार्यकर्ता आशीष
जायसवाल टींकू व वेदप्रकाश पाठक आदि ने बधाई दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
