• Sun. Mar 8th, 2026

सहिया साथी संघ डुमरी की हुई बैठक,स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गयी आश्वासन पर लागू करने की की गई मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 4, 2022

 

डुमरी:झारखंड प्रदेश सहिया,सहिया साथी संघ डुमरी इकाई की एक बैठक शुक्रवार को रेफरल अस्पताल परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी ने की।बैठक में सभी कलस्टर स्तर पर संघ का गठन करने पर निर्णय लिया गया।प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 16 अक्टुबर 2022 को राजभवन में धरना प्रर्दशन किया गया था जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन दिया गया था तो उन्होनें आश्वासन दिया था कि दीपावली एवं छठ के बाद विभागीय बैठक कर सहिया एवं सहिया साथी को मानदेय बढ़ोतरी,सेवा स्थाई करने के लिए नियमावली बनाने पर चर्चा की जाएगी।

इसलिए झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा 07 नवम्बर को राजभवन में आहुत धरना प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश सहिया ,सहिया साथी भाग नही लेगी।कहा कि यदि मंत्री अपने बातों पर अमल नहीं करते हैं तो सहिया साथी संघ अपने बुते आगे की आंदोलन तय करेगी।इस दौरान सुमित्रा देवी,पूर्णिमा देवी,दीपा देवी,पार्वती
देवी,गीता देवी,पुनीता देवी,मंजुलता सिन्हा,कंचन देवी, पिंकी पंडित,सरिता देवी,मनीषा देवी,संध्या राज,शीला देवी,हेमलता कुमारी,गुड़िया कुमारी आदि सहिया एवं सहिया साथी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *