• Mon. Feb 16th, 2026

पीएम मोदी पहुंचे गुजरात मोरबी के एक्सटेंशन पुल के हादसा वाले जगह का लिया जायजा,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 2, 2022

 

*असपताल में मिले मरीजों से,जाना उनका हाल*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीएम मोदी को पुल टूटने के बाद चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे। मोरबी में अब भी खोज और बचाव अभियान जारी है। बताते चलें कि 30 अक्टूबर को मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी. इस हादसे में अब तक कुल 135 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मोरबी हादसे में घायल हुए मरीजों से मिलने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मोरबी पुल हादसे के घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती कम से कम छह घायलों से मुलाकात की। बता दें कि मोरबी हादसे पर देश-विदेश के नेताओं ने दुख जताया है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मोरबी में हुए हादसे को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौके पर पहुंचने से पहले इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। यह पुल दरबारगढ़ पैलेस को स्वामीनारायण मंदिर से जोड़ता था। पीएम मोदी दरबारगढ़ पैलेस पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी और पुल गिरने के संभावित कारणों के बारे में बताया।

गुजरात सरकार के मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है. वहीं, अब तक 170 अन्य को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र बलों, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा मच्छु नदी में बचाव अभियान अभी जारी है। गुजरात के कैबिनेट मंत्री त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद बचाए गए लोगों में से केवल 17 लोगों का मोरबी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को पहले ही गुजरात सरकार द्वारा घोषित 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 2-2 लाख रुपये का मुआवजा जल्द उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *