
चौपारण: बीईईओ राकेश कुमार ने चौपारण भाग दो के दर्जनों विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान प्रोजेक्ट प्लस दो उच्च विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय हपवा, मध्य विद्यालय पेटुला आदि स्कूलों का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए।

बीईईओ ने पेटुला में मध्यान भोजन में गुणवत्ता लाने की बात कही। प्रोजेक्ट प्लस दो उच्च विद्यालय में एक शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित पाये गए जिन्हें स्पस्टीकरण की बात कही। स्कूल में चल रहे मरम्मति कार्य को लेकर बीईईओ ने संवेदक से टेलीफिनिक बात कर जल्द मरम्मती कार्य पूर्ण करने को कहा। स्कूलों में बीईईओ ने शिक्षको द्वारा प्रतिपूर्ति राशि का वितरण पंजी, ज्ञान सेतु का किताब वितरण, एमडीएम का नियमित संचालन आदि का गहनता पूर्वक जाँच किया। बीईईओ ने मध्य विद्यालय रामपुर व पेटुला में शिक्षक बन बच्चो का लिया क्लास। बच्चो से सवाल जवाब कर शिक्षको को बेहतर शिक्षा देने की बात कही।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
