• Mon. Mar 16th, 2026

आस्था के महापर्व को लेकर शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि ने छठ व्रतियों के बीच गेहूं नारियल एवं साड़ी का किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 29, 2022

कुमारधुबी- बिहार झारखंड का महान पर्व छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है, चार दिनों का यह आस्था का महापर्व शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गई है।

इसी दिन से छठवर्ती पूरी विधि विधान से नहा धोकर शुद्ध होकर लौकी भात बनाकर पर्व की शुरुआत करती है जो कि 4 दिनों तक यह अनुष्ठान चलता है ।इसी को देखते हुए शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया चंचल देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने छठ व्रतियों को गेहूं, नारियल एवं साड़ी का वितरण किया।

170 छठ व्रतियों को गेहूं नारियल और साड़ी का वितरण किया गया।शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के अंतर्गत कुमारधूबी बाजार,गाड़ीखाना, अस्तबल धोड़ा, फिटर लाइन इन सभी जगह पर छठ व्रतियों के बीच गेहूं नारियल एवं साड़ी का वितरण किया गया।

मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए छठ व्रतियों के बीच गेहूं नारियल एवं साड़ी का वितरण किया गया है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगा।सभी व्रत धारियों के बीच गेहूं नारियल एवं साड़ी वितरण कर छठ मैया से सभी के लिए मंगल कामना करते हैं।मौके पर सुषमा साहू,असीम,बबली,अजय यादव,सपना,विजय भैया अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *