• Mon. Mar 16th, 2026

निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने मैथन एवं चिरकुंडा छठ घाट का निरीक्षण किया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 29, 2022

आस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पीतांबर सिंह खेरवार मैथन एवं चिरकुंडा के छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे।

मैथन डैम स्थित गोगना छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना प्रभारी मैथन श्री बालाजी राजहंस को विधि-व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था हेतु कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाट समिति के सचिव श्री रघु महतो, संयुक्त सचिव सुश्री सुमना लाहिड़ी उर्फ बुल्टी डे,

कैसियर अंतुनू जी, सहायक कैसियर श्री गणेश महतो तथा डीवीसी के कर्मचारी गण उपस्थित थे। इन लोगों को भी कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा चिरकुंडा बराकर नदी छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया।जिसमें चिरकुंदा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री सुनील कुमार सिंह को विधि-व्यवस्था, सुरक्षा-व्यवस्था हेतु कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में श्री डब्लू बाउरी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *