• Wed. Dec 31st, 2025

गोवर्धन पूजा कब है? जानें शुभ मुहूर्त

ByAdmin Office

Oct 26, 2022

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत तैयार किया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। साथ में इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी विशेष महत्व है।

आमतौर पर गोवर्धन पूजा का त्यौहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार दिवाली के अगले दिन, यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके चलते इस दिन गोवर्धन की पूजा नहीं की जा सकती है। तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं कि इस साल गोवर्धन पूजा कब है और पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है।

*इस वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को मनाया जाएगा।*

*शुभ मुहूर्त -* 06:29 AM से 08:43 AM तक

*अवधि -* 02 घण्टे 14 मिनट

*प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ -* 25 अक्टूबर, 2022 को 04:18 PM बजे से

*प्रतिपदा तिथि समाप्त -* 26 अक्टूबर, 2022 को 02:42 बजे तक

मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है और घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। कहते हैं कि इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ-साथ गौ माता और श्रीकृष्ण की आराधना करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

*तो यह थी गोवर्धन पूजा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।*

*धन्यवाद।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *