

*मेलबोर्न :* भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से पीटकर टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. पाकिस्तान के दिए 160 रन के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. विराट कोहली 82 रन पर नाबद रहे. पाकिस्तान ने भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अटैक के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए. शान मसूद और इफ्तिकार अहमद दोनों ने अर्धशतक जड़ा. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले सुपर 12 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.

भारत ने हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तवज्जों दी. मोहम्मद शमी और आर अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जबकि हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
