

संवाददाता : बरही
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को बरही प्रखण्ड के भंडारों पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मो समशेर आलम को भंडारों पंचायत का अध्यक्ष एवं बहादुर पासवान को सचिव चुना गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनता की आवाज उठाती है।
कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं बल्कि विचारधारा है। कांग्रेस में सभी का हित सुरक्षित है।कहा कि देश के हित में कांग्रेस पार्टी द्वारा बहुत कार्य किए गए। देशहित में कांग्रेस के योगदान को लोग नहीं भूलें हैं। कांग्रेस एक विचारधारा है, जो सभी को साथ लेकर आगे बढ़ती है। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए सर्वोपरि हैं, उनके कार्यकर्ताओं के पास संसाधन बेशक कम हो, लेकिन मेहनत की कोई कमी नहीं है और इसी मेहनत के बल पर वह पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बना रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों को देखते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में चलायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के 24 जिलों के प्रखंड से पंचायत, पंचायत से गांव तक लोगों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा जायेगा। कहा कि आजादी के बाद देश में गंगा-जमुनी सभ्यता को कांग्रेस ने वर्षों तक बनाये रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद से नफरत का वातावरण फैलने लगा है, जिसके कारण देश की अखंडता खतरे में पड़ने लगी है। झूठा सपना दिखाकर केंद्र में सत्तासीन हुई सरकार ने अपना वादा तक नहीं निभाया। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी देश को नये सिरे से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर मो गुलजार, रामचंद्र, रघुवीर, नईम खां, सफीक खां, अला उद्दीन, इस्लाम अंसारी, इलियास अंसारी, वहाब खां, राजू पांडेय, मैनेजर आलम, कलाम अंसारी, गुलाम अंसारी, इबरार अंसारी, सुनील पांडेय, बहादुर पासवान, सीताराम यादव, राजेश गुप्ता, जिब्राइल, दिनेस यादव, राजेश यादव, समशेर आलम आदि उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com