• Wed. Apr 1st, 2026

कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Oct 17, 2022

 

 

झरिया: 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 साल तक की उम्र के लक्षित बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। पेट में कीड़े (कृमि) से निजात दिलाने वाली यह दवा जिले के सभी विद्यालयों,और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क खिलाई गई वार्ड संख्या 44 के पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किए और बताया की बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक आम संक्रमण है, जिसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका से अपील किए उन्होंने बताया कि महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से सम्पूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और मॉप-अप राउंड 18 अक्टूबर को आयोजित कर पहले दिन दवा खाने से छूट गये बच्चों को दवा खिलाई जा सकेगी। अभियान में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका साधना गुप्ता स्मिता गुप्ता कविता रजक मुख्य रूप से उपस्थित थी

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *