• Sun. Mar 15th, 2026

कुमारधुबी बाजार स्थित सब्जी मंडी में आग लगने ,दस दुकान जल कर हुआ राख,दुकानदार को भारी क्षति

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 17, 2022

 

निरसा(नरेश विश्वकर्मा): शनिवार की देर रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुमारधुबी बाजार की सब्जी मंडी में आग लगा दी गई। आग लगने के कारण सब्जी मंडी की दस दुकानें जल कर स्वाह हो गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी दुकानदारों ने बताया कि एक दिन पूर्व भी मंडी में आग लगी थी।लेकिन स्थानीय लोगों की सजकता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उस समय कुमारधुबी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।पुलिस ने आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया।

दुकानदारों का कहना है कि वह आग शॉट सर्किट से लगी है लेकिन आज जो आग लगी है उसमें तो शॉट सर्किट कारण नहीं हो सकता है क्योंकि किसी भी दुकान में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। आपको बता दें कि कुमारधुबी बाजार की सब्जी मंडी में एक सौ से ज्यादा सब्जी की दुकानें हैं और सभी दुकानें बांस और तिरपाल से बनी हुई हैं। अगर स्थानीय लोग और दुकानदारों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो पूरा बाजार जल कर राख हो जाता। दुकानदारों का कहना है कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे उन्हे सूचना मिली कि आग लगी है।वह लोग जब बाजार पहुंचे तो देखा कि आग ने विकराल रूप ले लिया है। चारों ओर आग की लपटे धधक रहीं हैं।

उन लोगों ने अविलंब पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस आग से दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया है। वहीं दूसरी ओर दुकानदार स्थानीय पुलिस से भी काफी नाराज दिखे। दुकानदारों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व हैं जो देर रात बाजार में शराब,गांजा व अन्य नशीले पदार्थ का श्रेवन करते हैं।स्थानीय पुलिस को चाहिए कि रात्रि गस्ती के दौरान ऐसे असामाजिक तत्व जो देर रात बाजार में घूमते मिले उन पर कानूनी कार्रवाई करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *