• Sun. Feb 15th, 2026

अपराधी रंजीत सिंह का हत्यारा धनबाद से पकड़ाया,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 14, 2022

जमशेदपुर अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की टेल्को सबुज कल्याण संघ के सामने तीन अक्टूबर को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धनबाद से गिरफ्तार किया है। इसकी भूमिका शूटर के रूप में सामने आई है। गिरफ्तार शूटर सरबजीत सिंह छब्बू की होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि मामले में अधिकारिक रूप से पुलिस कुछ बयां नहीं कर रही है। इससे पहले हत्या के मामले में टेल्को थाना की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या में गणेश सिंह, सरबजीत सिंह छब्बू, राजा सिंह, अनिल कुमार और राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले की संलिप्तता सामने आई है। मृतक की पुत्री तरनजीत कौर ने पुलिस को बताया था छब्बू ने उसके पिता को गोली मारी थी। हत्याकांड का साजिशकर्ता मानगो के उलीडीह निवासी गणेश सिंह है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम शहर से बाहर छापेमारी कर रही है। गणेश सिंह के विरुद्ध पहले से आपराधिक मामले दर्ज है। मानगो के गौड़ बस्ती निवासी अमरनाथ सिंह और गणेश सिंह के बीच जमीन की खरीद-बिक्री के धंधे में वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहे है। फायरिंग और हत्या की घटना भी हो चुकी है। कुछ माह पहले सोनारी में गणेश सिंह पर हत्या की नीयत से बम से हमला किया गया था। अमरनाथ सिंह पर मानगो, उलीडीह समेत अन्य थाना में प्राथमिकी दर्ज है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *