

पटना. आज मेदांता में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। इस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दुख प्रकट किया है। साथ ही नीतीश और तेजस्वी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव सैफई भी जाएंगे। वहीं मुलायम यादव के निधन पर सीएम नीतीश ने बिहार में एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया।
सीएम नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के निधपर पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुंचा है।

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता से सैफई ले जाया जा रहा है। कल सुबह सैफई के लिए हम निकलेंगे। कल अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होगा।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com