• Mon. Nov 2nd, 2026

दीपावली और धनतेरस को लेकर ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा बढ़ी, दुकानदारों के साथ पुलिस ने की बैठक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर   दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार की संध्या आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह कार्यशील रखने, सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने तथा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस की ओर से बताया गया कि दीपावली तक आभूषण दुकानों में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान चोरी, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *