• Sun. Feb 15th, 2026

सैफई में कल 3 बजे होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, आज बस से ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2022

 

नई दिल्ली : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को कुछ देर बार मेदांता अस्पताल से बस से सैफई के लिए ले जाया जाएगा. नेताजी का कल दोपहर 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा. मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है.

बता दें कि मुलायम सिंह यादव 82 साल की उम्र में आज उन्होंने सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सबके नेताजी नहीं रहे- अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक हो गए. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में जब भी मर्यादित और संसदीय परम्पराओं वाली राजनीति की चर्चा होगी, तो मुलायम सिंह यादव जी का जिक्र जरूर होगा. उनका जाना देश की समाजवादी विचारधारा और राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. मेरा सौभाग्य है कि वो सदन में मेरे साथी सदस्य रहे और उनका हमेशा सहयोग मिला.

व्यक्तित्व के धनी थे मुलायम सिंह- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे. उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे. उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

पीएम मोदी ने आगे लिखा, मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे.

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला. भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *