• Mon. Feb 16th, 2026

आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2022

*

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने *’आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार’* कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी अधिकारियो, बीडीओ एवं सीओ के साथ कॉर्डिनेशन की बैठक की। उन्होंने जिला के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने शिविरों का सिड्यूल तथा कार्ययोजना तैयार वृहत प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि को शिविर का आयोजन कर सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर जांचोपरांत योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
उन्होने कहा की राज्य सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,ग्रीन राशन कार्ड, पशुधन योजना,छात्रवृति योजना आदि प्रमुखताओ में है इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा है कि *’आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’* कार्यक्रम के तहत दो चरणों में शिविर का आयोजन किया जाना है। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर 2022 तक आयोजित कर लोगों को योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा शिविर का एकमात्र उद्देश्य अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना पड़े तथा योजनाओं का समुचित लाभ मिले है। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता आ सके और वे योजनाओं का सीधा लाभ ले सकें।

बैठक में डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन, योजना पदाधिकारी समेत सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सीओ तथा बीडीओ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *