

महृषि बाल्मीकि जी की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर मिठाइयां बांटी गई ! जयंती के मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने कहा कि दलित समाज पर हमें गर्व है दलित समाज के लोग महान थे और आज भी हैं ; जिन्होंने रामायण जैसे ग्रंथ की रचना की और भारत देश के संविधान को बनाया !


हमें श्रीराम का परिचय अगर किसी ने करवाया ; तो वह महर्षि वाल्मीकि थे ! महृषि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर हमारे दलित समाज के जितने भी महापुरुष हुए हैं उनको नमन करता हूं और साथ ही साथ हमारा समाज आगे बढ़े इसकी प्रार्थना करता हूँ ! जैसे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हमें तीन मंत्र दिए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो इन्हीं तीन मंत्र को लेकर आज भी हम आगे की ओर बढ़ रहे हैं !

डब्लू बाउरी ने कहा की आने वाले समय में वाल्मीकि जी की जयंती को हम सभी मिलकर एक पर्व के रूप में मनाएंगे और दलित समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को अपने ऊपर गर्व हो ! हमें ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है हम शिक्षित रहेंगे तो अपने समाज को आगे बढ़ा सकेंगे ! डब्लू बाउरी ने पुरे देशवाशियों के साथ साथ चिरकुण्डा नगर वाशियों को महृषि वाल्मीकि जी के जयंती के शुभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और ढेरों सारी शुभकामनाएं दी ! वहीं अनुसूचित जाती के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बाउरी ने झारखंड वासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी ! इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अभिमन्यु कुमार ने तमाम अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों,और देशवाशियों को महृषि बाल्मीकि जी की जयंती की दिल से हार्दिक बधाई दी ! इस कार्यक्रम के मौके पर चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी,चिरकुंडा नगर परिषद अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बुलन बाउरी, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बाउरी, मदन बाउरी, गोविंद बाउरी, नंदू बाउरी,कार्तिक बाउरी, राकेश, विवेक,आकाश,सागर और महुलडांगा बस्ती के लोगो के साथ साथ चिरकुण्डा नगर परिषद क्षेत्र के लोग मौजूद थे !
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
