
*रांची/सिल्ली।* सिल्ली में उस समय सनसनी फैल गई जब एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में कटा हुआ इंसानी हाथ लेकर घूम रहा था। मामला मूरी लगाम खेल गांव मैदान का है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।

पुलिस ने बताया शुक्रवार की शाम 8 बजे झाड़सुगुड़ा-टाटा ट्रेन से लगाम फाटक के समीप ट्रेन से गिरने से सिल्ली थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी धनंजय महतो का पुत्र पंकज कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक का बाया हाथ कट गया था। रात में मुरी रेल पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को लेकर सिल्ली अस्पताल पहुंची थी। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स भेज दिया गया था। हाथ उसी युवक का हो सकता है।

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे जब वे लोग मैदान पर टहलने निकले तो कुत्ता कटा हाथ लेकर मैदान के बीच से नीचे झाड़ियों की ओर जाता दिखा। इसपर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
