• Mon. Mar 2nd, 2026

दशहरा स्पेशल: ये हैं ऑन स्क्रीन के वो पांच रावण, जिन्हें आज भी किया जाता है याद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 5, 2022

 

*मुंबई* रामायण में रावण का किरदार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की राम का। रामायण के कुछ लोकप्रिय कलाकार , जिन्होंने रावण के किरदार में जान डाली थी।इनमें से कुछ कलाकार को आज भी, उनके चेहरे या तो उनकी दमदार आवाज की वजह से याद किए जाता है।

*रामानंद सागर की रामायण*
1987 में आई रामानंद सागर की रामायण को लोग हाथ जोड़कर देखते थे। इस धारावाहिक के जरिए, टीवी जगत में पहली बार अरविंद त्रिवेदी, रावण की भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद लोगों ने अरविंद त्रिवेदी को रावण की छवि में बसा लिया था।

*फिल्म जय बजरंग बली*
साल 1976 में आई फिल्म जय बजरंगबली में एक्टर प्रेम नाथ को रावण की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में प्रेम नाथ ने रावण के किरदार को काफी खूबसूरती से निभाया था, जिसने लोगों के दिलो में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी।सागर आर्ट्स की रामायण
रामानंद सागर के बेटे द्वारा साल 2008 में बनाई गई रामायण में अखिलेश मिश्रा, रावण की भूमिका में नजर आए थे। भारी आवाज के साथ बड़ी आखों के कारण, अखिलेश मिश्रा ने रावण के किरदार में जान डाल कर, दर्शकों के दिलो में अपनी जगह बना ली थी।

*सिया के राम*
सीरियल, सिया के राम में कार्तिक जयराम को रावण के किरदार में देखा गया था। जो दर्शकों को काफी भा गया था।

*संकट मोचन महाबली हनुमान*
सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने रावण के किरदार निभाया था। जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया साथ ही इस रोल को काफी प्यार भी मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *