• Mon. Mar 2nd, 2026

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन करें मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 4, 2022

 

बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। हम ये जानते है की इस दिन किसी देवी की पूजा करके मनचाहा वरदान प्राप्त कर सकते है। मां दुर्गा का 9 रूप होता है। उन रूपों में एक ऐसा रूप है जिनकी गुरुवार को पूजा करने से मन चाहा जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। वहीं बृहस्पति देव की उपासना करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

इस दिन उपवास भी रखते है। गुरुवार का उपवास कोई भी रख सकता है चाहे वो स्त्री हो या पुरुष। इस दिन उपवास हो या ना हो हिंदू धर्म में अधिकतर लोग पीला वस्त्र पहनते है। इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व है। क्योंकि बृहस्पतिदेव को पीला रंग अति प्रिय हैं। क्या आप जानते है की बृहस्पतिवार की किस देवी की पूजा की जाती है। आइए जानते है की किस देवी की पूजा करें और कैसे करें।

विवाह की बाधा दूर करने के लिए करें इस देवी का पूजन

लड़का हो या लड़की जिसकी भी शादी–विवाह में देरी हो रही हो तो इस दिन मां कात्यायनी की पूजा करके मनवांछित जीवनसाथी पा सकते है। इस दिन मां दुर्गा के नवें रूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार मां कात्यायनी का सम्बन्ध बृहस्पति देव से भी है। बृहस्पति देव को विवाह का कारक माना गया है। शादी से संबंधित मामलों के लिए मां कात्यायनी की पूजा अचूक मानी गई है। कहते हैं, कि इनकी कृपा से योग्य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा पूर्ण होती है।

गुरुवार को कैसे करें मां कात्यायनी की पूजा

मां कात्यायनी की पूजा करने का सबसे उत्तम समय गोधूली बेला माना गया है। इस दिन जो भी व्यक्ति व्रत कर रहा हैं वो पीला वस्त्र धारण करें। अगर आप इस दिन किसी कारण वश पीला वस्त्र धारण नहीं कर पा रहे है तो आप लाल रंग का वस्त्र भी धारण कर सकते है।

उसके बाद अपने घर के पूजा स्थल पर नियमित पूजा करके फिर मां कात्यायनी की आराधना करें। फिर मां को कुमकुम, रोली, अक्षत, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ, पीला नैवेद्य ये सब मां कात्यायनी को अर्पित करें। मां कात्यायनी को शहद अर्पित जरूर करें।मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।विवाह की बाधाएं दूर हो जाती है। फिर देशी घी का दीपक जलाकर मां के समक्ष इस मंत्र का जाप करें ;

” ॐ कात्यायनी महामये महायोगिन्यधीश्वरी।
नंद गोप सुतं देहि पतिं में कुरुते नम:।।”

जिन लड़कों की शादी में अड़चने आ रही हो वो विधिवत मां कात्यायनी की पूजा कर इस मंत्र का एक माला जाप प्रतिदिन करें।

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्। तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

______☀️?️??️✴️_______

विशेष-प्रदत्त जानकारी व परामर्श शास्त्र सम्मत् दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति मात्र है किसी भी प्रकार का कोई भी प्रयोग किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें…
_____________________________

?️????????️


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *