• Sat. Feb 14th, 2026

करियातपूर में आरएसएस किया शस्त्र पूजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

करियातपूर में आरएसएस किया शस्त्र पूजन

 

बरही (हजारीबाग) : रविवार को करियातपूर सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में आरएसएस के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार एवं सदाशिव राव गोलवलकर तथा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं सभी स्वयं सेवकों ने अपने अपने शस्त्र का पूजन किए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बौद्धिक कर्ता कोडरमा जिला संपर्क प्रमुख चंदन कुमार उपस्थित हुए। चंदन कुमार ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ साथ शस्त्र ज्ञान होना भी जरूरी है। इस अवसर पर बरही सह खंड कार्यवाह संतोष कुमार प्रजापति, केशव शाखा करियातपुर के पालक कैलाश प्रसाद केशरी, मुख्य शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पंडित, मंडल प्रमुख चंदन कुमार केशरी, स्वयंसेवकों में संतोष केशरी ,प्रवीण कुमार प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, दीपक कुमार पंडित, शिवकुमार शर्मा, बादल सोनी, लक्की केशरी, टिंकू भगत, दिलीप कुशवाहा, प्रदीप केशरी,,महेंद्र रविदास, राजेश भगत, सनी भगत, मुन्ना सोनी, गौतम केसरी, जीवलाल प्रजापति, उमेश केशरी, विक्की सोनी, दीपक केशरी, जवाहर कुशवाहा, डोमन प्रसाद केशरी, सोनू ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *