
रविवार को शिबाडीह मैदान में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि मनीष पांडे एवं रवि कुमार दांगी के देखरेख में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो थें। टूर्नामेंट में बड़कागांव विधानसभा से कुल 65 वहीं बड़कागांव प्रखंड से 20 टीमें अब तक भाग ले चुकी है। प्रथम मैच आंगो पंचायत बनाम चोपदार बलिया पंचायत के बीच खेला गया।

आंगो पंचायत ने चोपदार बलिया को 2-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। दूसरा मैच नापो कलां बनाम नयाटांड पंचायत के बीच खेला गया। खेल का निर्णय प्लेंटी सूट के द्वारा लिया गया। प्लेंटी सूट में नयाटांड ने 5- 4 से मैच पर कब्जा जमा कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार प्रसाद, रितेश ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती कुमारी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, चंदन पुरी, अजय नारायण प्रसाद, विनोद प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, भोला प्रसाद दांगी, संजय राणा, कार्तिक प्रसाद, प्रकाश कुमार, राजू कुमार, दीपक कुमार, भाजपा महामंत्री इंद्र भूषण के अलावा खिलाड़ी एवं सैकड़ों फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
