• Sat. Feb 14th, 2026

बड़कागांव टैक्सी स्टैंड पास होने वाले जलजमाव का पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

बड़कागांव:- स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव मुख्य चौक टैक्सी स्टैंड के समीप होने वाली जलजमाव को लेकर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के संग विगत दिनों देर शाम स्थल निरीक्षण किया| विधायक ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या से लोगों को निजात दिलाया जाए| विधायक ने कहा कि हल्की सी बारिश होने पर भी मुख्य चौक में सही व्यापक इंतजाम नहीं होने के कारण जलजमाव हो जाता है जिससे राहगीरों को कठिन समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं आसपास के घरों में भी पानी भर जाती है जो कि गंभीर विषय है इस पर तत्काल निराकरण होना अति आवश्यक है|

विधायक की बातों को गौर से सुनते हुए मौजूद पथ निर्माण विभाग के विनोद कुमार रवि ने कहा की जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा| मौके पर पहुंची विधायक ने दुकानदारों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से भी अवगत हुई तथा जलजमाव के कारण होने वाले समस्याओं पर यथाशीघ्र समाधान करने को आश्वस्त किया| इस मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, रोहित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *