• Sat. Feb 14th, 2026

रांची – कोल इंडिया में 76500 रुपया बोनस हुई तय.. बीसीसीएल कर्मियों में खुशी की लहर .. कोल सिटी धनबाद के दुर्गापूजा बाजार में आयेगी रौनक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

रांची। कोयला कर्मियों के बोनस को लेकर 28 सितंबर को रांची स्थित सीएमपीड़ीआईएल मुख्यालय में बैठक हुई है। बैठक में बोनस पर सहमति बन गई है। बोनस राशि एक अक्टूबर तक भुगतान करने का आदेश कोल इंडिया ने आज जारी कर दिया है।अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ही दुर्गा पूजा है। गांधी जयंती भी है। इसको लेकर एक अक्‍टूबर के बाद से ही बैंकों में छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में इसका भुगतान की प्रक्रिया पहले ही शुरू करने का प्रयास किया जाएगा..

कोलकर्मियों के बोनस (परफार्मेंस लिंक रिवार्ड) को लेकर 28 सितंबर को रांची के सीएमपीडीआइ हाॅल में हुई । बैठक में विशेष रूप से कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने पांच मिनट के लिए भाग लिया है। बैठक की अध्यक्षता कोल इंडिया के डीपी विनय रंजन ने किया।जिसमें बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद, ईसीएल सीएमडी ए पांडा, कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक वित्त सुनील मेहता,सभी कम्पनियों के निदेशक कार्मिक व यूनियन की ओर से बीएमएस से सुधीर घुरडे, जय नाथ चौबे, एमएमएस से नाथू लाल पांडेय, शिव नाथ पांडेय, एटक से रमेंद्र कुमार और सीटू से डीडी रामानंदन भी शामिल हुए

कोल कर्मियों को बोनस का भुगतान साल भर की उपस्थिति के आधार पर किया गया है। बोनस की राशि पर समझौता होते ही कर्मियों के अकाउंट में राशि फीड कर भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, इस पर कोल इंडिया प्रबंधन काम कर रहा है। बीसीसीएल और सीसीएल प्रबंधन इस संबंध में सभी एरिया को पत्र भी जारी करने जा रहा है..

*पिछली साल 72 हजार पांच सौ रुपये मिला था बोनस इस बार चार हजार अधिक मिला है.*

कोल इंडिया से कोलकर्मियों को इस बार 85 हजार रुपये से भी अधिक बोनस दिलाने के लिए ट्रेड यूनियनें दबाव बना रही थी। हालांकि 76 हजार 500 रुपया मिला हैं।

बता दें कि पिछले साल कोयला कामगारों को 72 हजार 500सौ रुपये बोनस के रूप में दिए गए थे। यूनियनों का कहना है कि कोल इंडिया इस साल मुनाफे में है। तो उनका हिस्सा ज्यादा बनता है..हालांकि उम्मीद के अनुसार बोनस कम मिला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *