• Sat. Feb 14th, 2026

सरायकेला जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 में दो फूल विक्रेता आपस में भिड़े.

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2022

 

*आदित्यपुर:* सरायकेला जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 में दो फूlल विक्रेता आपस में भिड़े.प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह दुकान लगाने को लेकर हुई भिड़ंत में एक फूल वाला जो कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत चूना भट्ठा निवासी कैलाश कुमार को चाकू लगी है.जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

वही दूसरे विक्रेता जो कि आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी निवाशी नितेश कुमार को सर पर चोट आई है. घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी पुलिस घटना स्थल पहुँच कर चाकू लगे हुए घायल कैलाश को एमजीएम में भर्ती करा दी है.जहां वह इलाजरत है.यह घटना सुबह करीब 8:40 की है.

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर फूलों की मांग को देखते हुए यहां फुटपाथों पर फूल बेचने वाले आते हैं.वही आज सुबह दुकान लगाने को लेकर हुई कहासुनी में कैलाश नामक फूल विक्रेता को बाबाकुटी के रहनेवाले युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया.फिलहाल आरआईटी पुलिस चाकू चलाने वाले बाबा कुटी निवाशी नीतेश की खोजबीन शुरू कर दी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *