• Sun. Apr 5th, 2026

झारखंड – मैगजीन अनलोड करने के दौरान चल गई गोली ,जवान घायल, रिम्स में किया गया रेफर।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2022
crescent ad

झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जवान को गोली लगने से घायल हो गया है।बताया जाता है कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि एसटीएफ जवान अपनी इंसास राइफल से मैगजीन अनलोड कर रहे थे, तभी गोली चल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के जंगलों में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। अभियान से लौटने के बाद 25 वर्षीय करण कुमार दास कराईकेला स्कूल में अपनी राइफल से मैगजीन अनलोड कर रहे थे।इसी दौरान गोली चल गई। इसके कारण करण कुमार दास के पैर में गोली लग गई है। पैर से गोली आर पार हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायल जवान को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें राँची रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद एसटीएफ के जवान कराईकेला स्कूल में मैगजीन अनलोड कर रहे थे।। इस दौरान गोली चल गई है।इससे जवान के पैर में गोली लग गयी है और ये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जवान को बेहतर इलाज के लिए राँची भेज दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *