• Thu. Jan 1st, 2026

आइए जानते हैं दर्श अमावस्या का शुभ मुहूर्त और महत्व।

ByAdmin Office

Sep 25, 2022

 

*आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दर्श अमावस्या तिथि -*

*आरंभ :* 25 सितंबर 2022 मध्य रात्रि 03:12 बजे से

*समापन :* 26 सितंबर 2022 मध्य रात्रि 03:23 बजे तक

मान्यताओं के अनुसार, जो लोग दर्श अमावस्या की पूजा और उपवास करते हैं, उन पर भगवान शिव और चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। चंद्र देव लोगों को शीतलता और शांति भी प्रदान करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि, इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार जनों को आशीर्वाद देते हैं इसलिए इस दिन अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की जाती है।

यह तिथि पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई है। जीवन में संघर्ष करने वाले लोग भी इस दिन सफलता की प्रार्थना करते हुए व्रत एवं पूजा-पाठ करते हैं।

*चलिए अब जानते हैं इस दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में-*

इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा देना फलदायी माना जाता है। साथ ही दर्श अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन कराने का भी खास महत्व है। इसके अलावा इस दिन मीठे में खीर का दान करना भी शुभ माना जाता है। ध्यान रहें इस दिन उपासक ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें।

*आपको बता दें, इस तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए घर में 16 दीपक जलाने की भी परंपरा है।*

ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितृ आपके घर द्वार पर आते हैं, इसलिए उनके लिए घर में रोशनी की जाती है, साथ ही उनके लिए मिष्ठान और पूड़ी उचित स्थान पर रखा जाता है, ताकि वे भूखे वापस न जाए। वहीं इस दिन पिंडदान और तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

*अब हम आपको बताएंगे कि इस दिन क्या नहीं करना चाहिए-*

आप इस दिन दूसरों के घर का अन्न ग्रहण न करें। इस तिथि पर क्रोध, हिंसा, अनैतिक कार्य, मांस-मदिरा का सेवन कदापिन करें।

*इस लेख में बस इतना ही, हमें आशा है कि इन उपायों का पालन करके आपको पुण्य फल की प्राप्ति हो और आपको इसका विशेष लाभ मिले।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *