
संवाददाता :–नरेश विश्वकर्मा

मैथन :डीवीसी श्रमिक यूनियन के केन्द्रीय कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड रविन्द्र कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से डीवीसी अस्पताल मैथन में रात 10 बजे हो गया। कामरेड कुमार डीवीसी पेन्शनर फोरम के संगठन सचिव थे।

संध्या 5 बजे डीवीसी पेन्शनर फोरम कार्यालय में श्रद्धांजली देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा के कार्यालय में लाया गया। श्रमिक यूनियन कार्यालय में डीवीसी श्रमिक यूनियन, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एवं भारत के नौजवान सभा की ओर से श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम श्रमिक यूनियन मैथन शाखा के अध्यक्ष द्वारा यूनियन का झंडा झुकाया गया। श्रमिक यूनियन की ओर से उनके पार्थिव शरीर के ऊपर सीटू के लाल झंडा दिया गया। इसके बाद सीटू झारखंड राज्य कमिटी की ओर से एस के घोष द्वारा माल्यार्पण किया गया। डीवीसी श्रमिक यूनियन के विभिन्न परियोजनाओं के नेतागण भी माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से माया लायक सह अन्य सदस्यगण भी माल्यार्पण की।
अखिल भारत के जनवादी नौजवान सभा की ओर से कामरेड कार्तिक घोष ने माल्यार्पण किया। श्रद्धांजली सभा में उपस्थित तमाम साथियों ने कामरेड रविन्द्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु होने पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए इस संकट के घड़ी में उनके परिवार के साथ रहने का इजहार किया। श्रद्धांजली सभा के समाप्त होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए कल्याणेश्वरी श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ। इस श्रद्धाजंली सभा में सुशील चक्रवर्ती, के के त्रिपाठी, जीवन आइच, संतोष घोष, प्रदीप सिंह, विनय श्रीवास्तव, निशीथ मुखर्जी, बादल प्रसाद, जी के बक्सी, गणेश धर, छवि धर, कुमारी सपना, कावेरी आड्या, द्वारिका प्रसाद, सुमोना लाहिड़ी, अनुराधा सिन्हा, सुधीर पाण्डेय, वी डी सिंह, आर पी सिंह, सोना चक्रवर्ती, कार्तिक घोष, अनिता महतो आदि सैकड़ों के संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
