
बोकारो:-बोकारो स्टील प्लांट सहित सेल के विभिन्न प्लांटों में कार्यरत कामगारों के बोनस पर 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से एक बार सेल प्रबंधन और यूनियन आमने सामने रहेगा। जिसमें सेल कामगारों के बोनस पर चर्चा की जाएगी। पांचों सेंट्रल यूनियन इस बार सेल के मुनाफे को लेकर 63 हजार बोनस पर एकजुट है। पिछली बैठक में बोनस को लेकर फॉर्मूला तय करने और 63 हजार बोनस दिए जाने की मांग की गई थी। जिसपर प्रबंधन की सहमति नहीं होने पर बैठक स्थगित कर दिया गया था। अब नए सिरे से आज एक बार फिर से बोनस के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इस बाबत एचएमएस से एनजेसीएस सदस्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कामगारों के बोनस को लेकर सभी पांचों सेंट्रल यूनियन एकमत है। बोनस पर प्रबंधन को फैसला करना होगा। 63 हजार रूपए बतौर बोनस के लिए डिमांड की गई है। इससे कम स्वीकार नहीं होगा।

–

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
