• Fri. Mar 6th, 2026

पलामू: 15 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, निशानदेही पर मिले 20 लाख कैश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

पलामू :-नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड-बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का रिजनल कमिटी मेंबर और 15 लाख का इनामी मुराद उर्फ विनय यादव को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें नक्सली अमरेंद्र पासवान और इदरीस अंसारी शामिल हैं. दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर से हुई है.औरंगाबाद में पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और औरंगाबाद के एसपी ने इस मामले का खुलासा किया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *