• Mon. Jun 1st, 2026

लिफाफा इतनी जोर से चिपका है कि खुल ही नहीं रहा,चुनाव आयोग के सुझाव पर गवर्नर की चुटकी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022
crescent ad

 

रांची :-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग के लिफाफे को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने चुटकी लेने वाले अंदाज में जवाब दिया। शुक्रवार को पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आपके पास जो लिफाफा आया है, वह कब खुलेगा तो राज्यपाल ने कहा, वह इतनी जोर से चिपका है कि खुल ही नहीं रहा। यह कहते हुए राज्यपाल मुस्कुराते हुए निकल गए। वे शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत का शुभारंभ करने के बाद लौट रहे थे।

बता दें कि मामले को लेकर बीते 25 अगस्त को चुनाव आयोग ने राज्यपाल को एक लिफाफा भेजा है। लिफाफे में बंद आयोग के मंतव्य को जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राज्यपाल से मिल चुके हैं। लेकिन 23 दिन बाद भी लिफाफे में बंद मंतव्य बाहर नहीं आ पाया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *