• Fri. Mar 6th, 2026

झारखंड में बीएड में नामांकन के लिए देना होगा परीक्षा,बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 23 अक्टूबर को होने की सम्भवना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

रांची : राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी बीएड संस्थानों में 2022-24 सत्र के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। अनुमति मिलने के बाद पर्षद ने बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 23 अक्टूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका तथा डालटनगंज के जिला मुख्यालयाें में बनाए जानेवाले केंद्रों पर होगी।

पर्षद ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना जारी करते हुए वैसे अभ्यर्थियों काे आनलाइन आवेदन का एक मौका प्रदान किया है जो पूर्व में जारी विज्ञापन के आधार पर आनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे अभ्यर्थी तीन अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पर्षद ने 26 अप्रैल को ही विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए थे। साथ ही यह परीक्षा जून के पहले या दूसरे सप्ताह में ही संभावित थी लेकिन मामला झारखंड उच्च न्यायालय में हाेने के कारण यह प्रवेश परीक्षा समय पर नहीं हो पाई थी।

अब विभाग ने इस आधार पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की सहमति दे दी है कि नामांकन प्रक्रिया विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कालेज एसोसिएसशन व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य के मामले में आनेवाले आदेश से प्रभावित होगी।

*85 प्रतिशत सीटें झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित*

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में 85 प्रतिशत सीटें झारखंड स्थित विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष 15 प्रतिशत सीटें खुली रहेंगी, जिनपर दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी नामांकन ले सकेंगे। परीक्षा में सौ अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *