• Fri. Mar 6th, 2026

प्रखंड स्तरीय यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 23, 2022

डुमरी:जेएसएलपीएस द्वारा पुराना प्रखंड कार्यालय
परिसर में शुक्रवार को आयोजित एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का उद्घाटन प्रमुख उषा देवी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा डीडीयू जीकेवाई

 

डीएम आदित्य कुमार जिला कॉर्डिनेटर नवलेश निहार जिप सदस्य प्रदीप मंडल,धनंजय प्रसाद,बैजनाथ महतो व सुनिता कुमारी जिप प्रतिनिधि जीवाधन महतो व सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से की।उसके बाद

 

सखी मंडल के दिदियों द्वारा स्वागत गान के साथ अतिथियों का स्वागत किया।कैंप में विभिन्न ट्रेडो के परियोजना क्रियान्वयन संस्था (पीआईए) ने भाग लिया,डीडीयू-जीकेवाई के जिला प्रबंधक आदित्य कुमार ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से 18 से 35 वर्ष के 200 युवक युवतियां इस कैंप में निबंधन करा कर अपने पसंदीदा ट्रेडो को चयन कर

 

प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जो आवासीय होगा वहीं से उसे प्लेसमेंट कर विभिन्न राज्यों के निजी कम्पनियों में जॉब दी जाएगी।प्रशिक्षण तीन से चार महीने की होगी जो आवासीय प्रशिक्षण और निशुल्क होगा।कहा कि बेरोजगारी को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है।बताया कि कैम्प में पीआईए डाटा प्रो कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक प्रो प्राइवेट लिमिटेड आनंद बुक्स प्राइवेट लिमिटेड,मास इन्फोच सोसाइटी एवं ई हेरेक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी आयी है।समाचार भेजे जाने
तक 335 अभ्यर्थियों ने निबंधन कराया था।बताया गया कि कैंप में चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण
हजारीबाग,गिरिडीह,धनबाद एवं रांची में कराया जाएगा।कैंप के सफल आयोजन में बीपीएम पंकज वर्मा बीपीओ इपी सुभाषचन्द्र बोस एफटीसी विवेक मिश्रा बीएपी हेमन्ती देवी,सीसी गीता कुमारी,हेमन्ती कुमारी,मनोज राम, विवेक सिंह,मिथलेश महतो,अजय कुमार वर्मा,मोहन पंडित,सरीता मुर्मू पीआरपी सुनिल दास,कैलाश कुमार,रजनी किस्कू,रंजीत कुमार लेखापाल सोनी कुमारी एडमिन अनुज कुमार पलाश कॉर्डिनेटर कैलाश महतो आदि उपस्थित थे।कैम्प में पीआईए डाटा प्रो कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड में 100,
लॉजिक प्रो प्राइवेट लिमिटेड में 70,आनंद बुक्स प्राइवेट लिमिटेड में 80,मास इंफोच सोसाइटी 48 एवं ई हेरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 37 आवेदन प्राप्त हुए थे।
फोटो:&&&&( कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *