• Thu. Mar 5th, 2026

आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन से रेलवे बेबस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2022

 

रांची :-आद्रा मण्डल और खड़गपुर मंडल में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जन आंदोलन जारी है. आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से जारी इस आंदोलन के कारण लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी रेलवे सेवाओं पर असर पड़ा है. इसके चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई गाडियों को आज भी स्थगित कर दिया है. या फिर आंशिक तौर पर ही कुछ गाड़ियों से सेवाएं ली जा रही हैं.गौरतलब है कि मंगलवार सुबह 4 बजे से ही झारखंड,बंगाल एवं ओडिशा राज्य में कुडमी को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर भिन्न भिन्न जगहों पर रेलवे स्टेशनों पर आंदोलन जारी है. इसके तहत कई गाड़ियों को अनिश्चितकाल तक के लिए रोक दिया गया है. मंगलवार को शुरू हुए आंदोलन के कारण कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं. तीन दिनों में अब तक तीन दर्जन से अधिक गाडियों को कैंसिल किया जा चुका है. इससे इस रूट के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *