
डुमरी:प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को भर्ती सह निबंधन कैम्प का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के श्रम,नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कैम्प में प्रखंड के बेरोजगार,शिक्षित,कुशल-अकुशल युवक युवतियों को निजी क्षेत्र से संबंधित रिक्तियों में बहाली हेतु फार्म लिया गया।भर्ती कैम्प में भाग लेने के अभ्यर्थियों ने
अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ नियोजनालय में निबंधित प्रमाण पत्र लाये थे।वहीं अभ्यर्थियों ने शिविर
में अपना निबंधन संबंधित नियोजनालयों या सरकार के वेब साईट में करवाया।इच्छुक अभ्यर्थियों ने अपने साथ मार्कसीट,वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट,आधार कार्ड, बैंक पासबुक,निबंधन कार्ड एवं फोटो लाये थे।कैंप में
बेरोजगार युवक युवतियों की काफी भीड़ देखी गई।
समाचार प्रेषण तक कैंप में युवाओं की भीड़ जूटी हुई
थी।कैंप का शुभारंभ बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान एसआईएस के भर्ती अधिकारी सन्नी कुमार जिला नियोजनालय गिरिडीह के सुमित कुमार आमघनी कंपनी हैदराबाद के आशुतोष कुमार एआईएस कंपनी के निर्मल झा आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी,दुलारचंद महतो,काशी महतो,राजेश शर्मा,डोमन मिस्त्री,अशोक यादव,पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो:&&&&( कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि)

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
