• Thu. Mar 5th, 2026

बड़कागांव में विधायक अंबा प्रसाद का आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने किया जोरदार स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 16, 2022

 

बड़कागांव:- स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करने बड़कागांव जा रही थी इसी क्रम में बड़कागांव मुख्य चौक में सैकड़ों की संख्या में पहले से मौजूद आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने विधायक अंबा प्रसाद का जोरदार तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया| इस दौरान ढोल बाजे एवं ताशे की गूंज के बीच महिलाओं ने विधायक अंबा प्रसाद को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया इस दौरान पूरा बड़कागांव चौक पटाखों के शोर से गुंजायमान रहा मौके पर भारी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी| राज्य के करीब 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की मानदेय बढ़ोतरी पर खुशी जताते हुए एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों पर खुशी जाहिर कर महिलाओं ने विधायक के संग नाच गान भी किया तथा विधायक अंबा प्रसाद के साथ आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने खुशी से झूमते हुए विधायक को शिलान्यास कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया|

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य के करीब 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के चेहरे पर अब मुस्कान लाने का काम हमारी गठबंधन की सरकार ने की है उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए आज तक राज्य में नियमावली नहीं बनी थी जिस का ऐतिहासिक फैसला हमारी सरकार ने लिया है| मैंने कई बार इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री गणों से मुलाकात की थी एवं जल्द निर्णय लेने को लेकर निवेदन किया था और बीते दिन इस पर कैबिनेट की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिस पर राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं में खुशी का माहौल है और इस फैसले के बाद अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *