
जमशेदपुर बिहार के गैंग ने ही जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड के बैंक आफ इंडिया में 18 अगस्त को 34 लाख रुपये नगद और करीब सवा करोड़ की सोने की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस गिरोह के दो सदस्य बिहार के वैशाली जिले के निवासी भागवत ठाकुर और दरभंगा जिले के खगेन्द्र नारायण सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है जबकि एक रिंकू सिंह को पुलिस 27 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन सोना और रुपये बरामद नही हो पाया है। इसकी बरामदगी के प्रयास हो रहे है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक और एक कंटेनर बरामद किए गए है। बैंक डकैती के बाद सभी अपराधी भागवत ठाकुर के कंटेनर में छुपकर भाग निकले थे। कंटनेर बंगाल से पंजीकृत है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
