• Wed. Mar 11th, 2026

मिल रहे हाथ,जुड़ रहे दिल” भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समाज का हर वर्ग उत्साहित: फैज अहमद रिजवी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022

 

धनबाद : कांग्रेस पार्टी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन अभियान जारी रहेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पदयात्रियों का अभिवादन करने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम खड़ा दिख रहा है। वही धनबाद जिला कोंग्रेस ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फैज अहमद रिजवी ने भी कोंग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा अभियान का जमकर सराहना की है। मोहम्मद फैज अहमद रिजवी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समाज का हर वर्ग उत्साहित है और यह किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों की भागीदारी और उत्साह से स्पष्ट हो चुका है। आपको बता दे कि भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा करीब पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करके कश्मीर पहुंचेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *